Breaking News

रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में आवारा कुत्ते का आतंक


श्रीगंगानगर शहर की रिद्धि-सिद्धि फस्र्ट कॉलोनी में शनिवार सुबह आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया।  फ्लैट्स क्षेत्र के पास सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर पर खूंखार आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और उसकी पिंडली पर काटकर लहूलुहान कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में मौजूद एक लोहा व्यापारी ने साहस दिखाते हुए कुत्ते को भगाया और घायल व्यक्ति को बचाया। बाद में घायल के एक परिचित ने उसे स्कूटी से घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी का ही निवासी है।

No comments