Breaking News

खडग़े बोले- पीएम सदन में आकर बयान दें:तभी उनकी बातों को सही मानेंगे; दोनों सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित


नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा- पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही मानेंगे। रात 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए। हंगामे के बीच दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

No comments