खाटू श्याम जी, पुष्कर और रामदेवरा का बदलेगा स्वरूप
राजस्थान सरकार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों के कायाकल्प और वहां जारी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख मंदिरों को भव्य और सुंदर रूप देकर राज्य में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, सरोवर परिक्रमा मार्ग और विभिन्न घाटों का विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। आगामी रामदेवरा मेले को देखते हुए पदयात्रियों के मार्गों पर पानी, विश्राम स्थल और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। खाटू श्याम जी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर होगा।

No comments