Breaking News

राजस्थान में फसल बीमा का इलाका घटा,प्रीमियम करोड़ों रुपए बढ़ा


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पिछले पांच साल में राजस्थान को लेकर अलग ट्रेंड देखने को मिला है। राजस्थान में साल 2021 से लेकर हर साल फसल बीमा का इलाका कम हुआ है, लेकिन कंपनियों को दिया जाने वाला प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच साल में राजस्थान में फसल बीमा का इलाका 107 लाख हैक्टेयर से घटकर 101.50 लाख हैक्टेयर हो गया, लेकिन प्रीमियम 4800 करोड़ से बढ़कर 5888 करोड़ को पार कर गया।
फसल बीमा कवरेज वाले इलाकों में साल 2021-22 से लेकर 2025-26 तक लगातार कमी आई है। इसके बावजूद बीमा प्रीमियम में 1053 करोड़ तक बढ़ गया है। 

No comments