राजस्थान में बड़ा बदलाव, राजनीतिक दलों के लिए खुले सीएलजी के दरवाजे
राजस्थान सरकार ने पुलिस की कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप यानी सीएलजी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी कुछ शर्तों के साथ सीएलजी के सदस्य बन सकेंगे. इसके लिए गृह विभाग ने राजस्थान पुलिस नियम-2008 में संशोधन किया है.
राज्य सरकार का मानना है कि समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी बढऩे से पुलिस और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा. साथ ही स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, छोटे-मोटे विवादों का समय पर समाधान निकालने और अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी. सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है.

No comments