Breaking News

17 मेट्रो स्टेशन बंद; ऑटो वाले वसूल रहे मनमाना किराया


कॉकरोच जनता पार्टी के हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली मेट्रो के 17 प्रमुख स्टेशन बंद रहे। सुबह से व्यस्त स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं ठप रहने से नौकरीपेशा, छात्रों और आम यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।
मेट्रो बंदी के साथ लुटियंस दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदियों ने यात्रियों की दोहरी परेशानी बढ़ा दी। क्योंकि, आगे जाने के लिए लोगों को ऑटो व कैब समेत परिवहन की अन्य सेवाओं की बुकिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते कई ने जरूरी यात्रा टाल दी तो कई लोग घंटों देनी से कामकाज और जरूरी कामों पर पहुंचे। 

No comments