Breaking News

वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा चौथे दिन भी स्थगित


जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से जारी भारी वर्षा से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है। वर्षा व भूस्खलन से सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सैकड़ों गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं।
कटड़ा में करीब 20 हजार श्रद्धालु यात्रा शुरू होने के इंतजार में हैं। तीन दिन में कटड़ा में सबसे अधिक करीब 300 एमएम वर्षा हुई है। वहीं, जम्मू, बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों में हजारों शिवभक्त मौसम साफ होने व प्रशासन की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

No comments