दलहन इकाइयों को 25 लाख तक की मिलेगी सब्सिडी
राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने 'दलहन में आत्मनिर्भरता मिशनÓ के तहत राज्य के 37 जिलों में दलहन प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन इकाइयों से फसल कटाई के बाद मूल्य संवर्धन किया जाएगा।योजना के तहत प्लांट, मशीनरी, भवन और गोदाम निर्माण की पात्र लागत पर 33 प्रतिशत या अधिकतम 25 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस लाभ को प्राप्त करने के लिए इकाई की न्यूनतम प्रसंस्करण क्षमता 300 किलोग्राम प्रति घंटा होनी चाहिए। साथ ही, बैंक या किसी वित्तीय संस्थान से ऋण लेना अनिवार्य होगा।

No comments