Breaking News

मंदिर में 'सादगी' से ही प्रवेश:तंग व छोटे कपड़े पहने तो मंदिर में एंट्री नहीं


अगर आप छोटे और तंग कपड़े पहन कर जयपुर के   जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र मंदिर जा रहे हैं तो बिना दर्शन लौटना होगा। हरे कृष्ण गुप्त वृंदावन धाम प्रशासन ने भक्तों के लिए भगवान दर्शन के लिए ये नियम-कायदे लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत महिला और पुरुष के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया है। अब तंग और टाइट कपड़े पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। स्लीवलेस-टैंक टॉप और शॉट्र्स पर भी रोक रहेगी।
साथ में डॉगी या पैट्स है तो भी अनुमति नहीं मिलेगी। महिलाओं के लिए साड़ी, दुपट्टा सहित सलवार-कमीज और लंबा कुर्ता होना जरूरी है।

No comments