'वर्षा जल संग्रहण' कुंड भरने से मुख्य-रास्तों पर आया पानी
झुंझुनूं के नयासर गांव में मानसून की बारिश ग्रामीणों के लिए एक बार फिर बड़ी आफत लेकर आई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी पूरे गांव में सैलाब की तरह फैल गया है। हालात इतने खराब हो चुके है कि गंदा पानी अब लोगों के घरों और दुकानों में घुसने लगा है।
मुख्य रास्तों पर पानी इतना भर गया है कि 8 से 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। गांव में बना 25 फीट गहरा 'वर्षा जल संग्रहणÓ कुंड पूरी तरह भर चुका है। जो ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।

No comments