हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में सजेगी 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी, 23 जुलाई को गैलरी का उद्घाटन
दिल्ली के संस्कृति केंद्र में रखी करीब 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों को अब हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में बनाई गई नई गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। 'संस्कृति म्यूजियम: एवरीडे आर्ट एंड इंडियन टेक्सटाइल्सÓ नाम की इस गैलरी का उद्घाटन 23 जुलाई को होगा। आम लोग 1 अगस्त से इसे देख सकेंगे।
इस प्रदर्शनी में 19वीं सदी का टाइगर मास्क, अविभाजित भारत की दुर्लभ साडिय़ां, ढाका की जामदानी, पंजाब की फुलकारी, गुजरात की पाटन पटोला, खिलौने, लोटे, दीपक, पानदान, गहनों के बॉक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐतिहासिक सामान शामिल हैं।

No comments