Breaking News

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में ओपीडी पर्ची से पहले मिलेगा टोकन


जोधपुर के सबसे पुराने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा रहा है। अब मरीजों को ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा और न ही डॉक्टर चैंबर के बाहर उसे खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
हॉस्पिटल में जल्द ही क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू हो रहा है। इसके तहत अब मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने से पहले टोकन दिया जाएगा और अस्पताल में लगी टीवी स्क्रीन पर डॉक्टर से मिलने का नंबर दिखाई देगा।

No comments