Breaking News

अलवर के सरकार हॉस्पिटल की छत बारिश में टपकी: पीएमओ ने देखा तो टाइल्स उखड़ी मिली


अलवर जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला हॉस्पिटल में थोड़ी सी बारिश के बाद छत से पानी टपकने लगा है। दीवारों के सहारे पानी नीचे आने लगा।
पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने छत पर जाकर देखा तो पता चला कि हॉस्पिटल की मरम्मत का काम अधूरा पड़ा था। छत पर लगी टाइल्स उखडऩे लगी है। पीएमओ ने मरम्मत कर रही कंपनी के अधिकारियों को जल्द काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई हकीकत हैरान करने वाली थी। निर्माण एजेंसी ने छत को वाटरप्रूफ और मजबूत बनाने के लिए सीमेंट का कोई पक्का बेस ही तैयार नहीं किया था।

No comments