Breaking News

किसानों की किस्मत बदलेंगी मछलियां; कारोबार 200 करोड़ तक पहुंचाने की तैयारी


सीकर और झुंझुनूं का इलाका अब केवल बाजरा, सरसों और अन्य पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहेगा. बदलते कृषि के दौर में शेखावाटी में अब ब्लू इकोनॉमी यानी मत्स्य पालन नई संभावनाओं के साथ उभर रहा है. इस मानसून सीजन में मत्स्य विभाग ने सीकर की रैवासा झील सहित एक दर्जन से अधिक सरकारी बांधों में मछली पालन शुरू कराने की तैयारी कर ली है. पहले चरण में 50 लाख रुपये से अधिक के टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि करीब दस साल बाद रैवासा झील में फिर से व्यावसायिक स्तर पर मछली पालन का रास्ता खुला है.

No comments