संसद मार्च हिंसा मामले में 10 एफआईआर- बंगाल से दिल्ली लाए जा रहे 2 हजार जवान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर आज बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।
इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में 10 एफआईआर दर्ज की हैं। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। एक सीआरपीएफ कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।

No comments