श्वान एवं बिल्लियों का होगा रजिस्ट्रेशन
जयपुर शहर की गलियों में घूमने वाले आवारा श्वानों को जीवन जीने का अच्छा अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही पालतू श्वान एवं बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए नगर निगम जयपुर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर दो अगस्त को मेगा पेट कार्निवल आयोजित करने जा रहा है। इस दौरान पालतू श्वानों एवं बिल्लियों रजिस्ट्रेशन एवं वेक्सीनेशन करने के साथ ही गलियों में घूमने वाले श्वानों को अडॉप्ट करने वालों के लिए यह कार्निवल आयोजित करेगा। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेगा पेट कॉर्निवल के माध्यम से की जा रही व्यवस्था किसी प्रकार की सख्ती के लिए नहीं, बल्कि पालतू पशुओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और शहर को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments