Breaking News

राजस्थान में झमाझम बरसात, बांध के गेट खोले


बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुधवार को 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है।
वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आज भी सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। उदयपुर में आज सीजन की पहली तेज बारिश हुई। जयपुर में भी सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश से परवन, कालीसिंध समेत दूसरी नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध डैम का भी एक गेट खोला गया है। कोटा, बारां में 5 इंच से ज्यादा पानी बरसने से यहां किसानों की मुश्किलें बढ़ गई।

No comments