उदयपुर में 4 मंदिरों सहित किराना दुकान में चोरी:ठेकेदार की बाइक भी चुरा ले गए बदमाश
उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में देर रात चोरों चार मंदिरों को निशाना बनाया। बदमाशों ने नांदेशमा गांव के जैन मंदिर, महादेव मंदिर, ठाकुर मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के ताले तोड़ दिए। एक ही रात में धार्मिक स्थलों पर हुई वारदात से ग्रामीणों में भारी गुस्सा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
चोर मंदिरों से गुल्लक और दानपात्र तोड़कर पैसा ले गए। चामुंडा माता मंदिर में मूर्ति से चांदी का हार खुला मिलने से संभावना जताई जा रही है कि इसे नकली समझकर चोर वहीं छोड़ गए। वहीं, जल ग्रहण परियोजना के एक ठेकेदार की बाइक भी बदमाश चुराकर फरार हो गए।

No comments