इंडियन रेलवे की ट्रेन में एसी बोगी को बना दिया 'हनीमून ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेडÓ, सीटीआई पर गिर गई गाज
मध्य रेलवे की बल्हारशाह-मुंबई नांदेडग़्राम एक्सप्रेस के फस्र्ट एसी कोच में नवविवाहित दंपती के लिए 'हनीमून स्टाइलÓ सजावट किए जाने का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शुभम और सोनाली नामक नवविवाहित दंपती ने यात्रा को खास बनाने के लिए दंपती ने निजी तौर पर जालना के 'राहत डेकोरेटरÓ से ऑनलाइन संपर्क कर कूपे की सजावट की व्यवस्था की।

No comments