तूफान से 132 केवी टावर धराशायी, बिजली-पानी का संकट गहराया
जैसलमेर में जेसूराणा और भैरवा गांव के पास 132 केवी टावर गिरने से बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग ने साफ किया है कि तकनीकी टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं, लेकिन जब तक बिजली पूरी तरह चालू नहीं होती, तब तक जैसलमेर शहर की पेयजल सप्लाई अपने तय समय से 72 घंटे की देरी से होगी। सहायक अभियंता देवीलाल भील ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा- कि यह एक प्राकृतिक आपदा का समय है। संकट बड़ा है, इसलिए सभी नागरिक पानी को व्यर्थ न बहाएं।

No comments