Breaking News

मोदी के रिफाइनरी दौरे से पहले राजस्थान में बड़ा संकट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान दौरे पर आने वाले हैं। पचपदरा स्थित रिफाइनरी के शिलान्यास के लिए उनका एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है।इसी बीच खबर यह आ रही है कि राजस्थान सरकार के ही कर्मचारियों ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। राजस्थान के पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पचपदरा कूच का ऐलान किया है।
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक निठारवाल ने कहा कि अगर सरकार 3 जुलाई तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा में प्रस्तावित कार्यक्रम में समस्त 16080 मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा कूच किया जायेगा। 

No comments