जयपुर-आगरा हाईवे पर सफर हुआ महंगा
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजाधोक और सिकंदरा टोल प्लाजा की टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों का टोल शुल्क 80 रुपए से बढ़ाकर 85 रुपए कर दिया है।
कमर्शियल वाहनों का शुल्क भी 140 रुपए से बढ़ाकर 145 रुपए कर दिया है। बसों और दो धुरी ट्रकों का सफर भी महंगा हो गया है।

No comments