ट्रांसफार्मर में आग से घरों में दौड़ा करंट, 5 घायल
सलूंबर जिले के धारोद-भागपुर गांव में देर रात बिजली बहाल होते ही बड़ा हादसा हो गया। दोपहर से बंद बिजली रात को बहाल हुई। तभी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इसके बाद करीब 10 से 15 घरों में तेज करंट दौड़ गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से 4 महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए।। सभी घायलों को परिजनों द्वारा तुरंत सलूंबर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि घरों में वायारिंग से लोहे की सामान में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से महिलाएं घायल हो गईं।

No comments