Breaking News

सीकर के स्कूल परिसर में गिरा हाईटेंशन तार, इंटरवल में मैदान में नहीं थे बच्चे


राजस्थान के सीकर जिले के धोद विधानसभा क्षेत्र के लोसल के निकट बाडलवास गांव स्थित शहीद हरजीराम बुरड़क राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल समय के दौरान 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर विद्यालय परिसर में गिर गया. यह घटना उस समय हुई जब विद्यालय में लगभग 50 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे. राहत की बात यह रही कि इंटरवल होने के बावजूद कोई भी छात्र खेल मैदान में नहीं गया था. यदि बच्चे उस समय मैदान में मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था. संयोगवश सभी छात्र सुरक्षित रहे और एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

No comments