हिमाचल में बारिश का कहर: चंबा के सलूणी में घरों में घुसा मलबा
हिमाचल के चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के लनोट और फगड़ोग गांवों में मलबा और बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पंगोला नाला के पास मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
इसके कारण करीब 25 से अधिक पंचायतों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तीसा, सनवाल, बैरागढ़, बौंदेड़ी, खजुआ, बिहाली, देवीकोठी, सेईकोठी और झज्जाकोठी सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है।

No comments