Breaking News

अवैध बजरी भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त:मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा


भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत बहलियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देकर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।
बडलियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि एएसआई जेठमल को सूचना मिली थी कि नाहरगढ की ओर से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर निकल रहे हैं।इस सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बजरी से भरे बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा और उसे थाने लाकर खड़ा करवाया।

No comments