Breaking News

नागौरी गांव में लाठी-डंडों से खूनी संघषर्:महिला सहित 4 लोग घायल


धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड क्षेत्र के नागौरी गांव में 2 पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें धौलपुर रेफर किया गया है। घायलों में भरत, विशम्भर और दशरथ शामिल है। ये तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह संघर्ष हुआ। 

No comments