ऑनलाइन गेमिंग के लिए पति के 13 लाख चुराए
भीलवाड़ा में पत्नी ने ऑनलाइन गेमिंग की लत में घर में रखे पति के 13 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस ने ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज चेक किए तो उनमें नजर आया कि न कोई घर के बाहर गया था, न अंदर आया था। ऐसे में परिजनों से पूछताछ की तो पत्नी पर शक हुआ। सख्ती से पूछा तो उसने पूरी कहानी बता दी।
पूछताछ में सामने आया कि क्षिप्रा जैन शादी के पहले से ही ऑनलाइन गेमिंग की आदी है। वह जनवरी 2026 में ड्रैगन गेम में साढ़े चार लाख रुपए जीती थी। इसके बाद लालच में बड़ी रकम लगाने की सोची। ऐसे में जब वह हार गई तो रिकवरी करने के लालच में घर में रखे 13 लाख रुपए धीरे-धीरे गेमिंग में लगाती रही।

No comments