Breaking News

नोएडा से अब रोजाना उड़ान भरेंगे 48 विमान, जयपुर, देहरादून समेत 6 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स


दिल्ली, एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आज यानी 1 जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 6 प्रमुख शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो रही हैं. ऐसे में अगर आप वीकेंड ट्रिप या छुट्टियों पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको अब केवल दिल्ली हवाई अड्डे पर निभर्र नहीं रहना होगा. 
आज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहाड़ों की वादियों से लेकर रजवाड़ों के शहर तक के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं. अब आप यहां से भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, बरेली और पंतनगर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं. 

No comments