Breaking News

आरपीएससी लेक्चरर-कोच भर्ती एग्जाम की 10 विषयों की आंसर-की जारी


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर एंड कोच परीक्षा-2025 के तहत सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय की मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर-की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ आज से 3 जुलाई 2026 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं। 

No comments