Breaking News

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से शिफ्ट होगा पप्पू गुर्जर


अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या के बाद अब उसके भाई कुख्यात अपराधी पप्पू गुर्जर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा जेल शिफ्ट किया जा सकता है।
बता दें कि जगन गुर्जर की हत्या के दूसरे दिन 30 जून को परिजनों ने अजमेर में धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान हत्याकांड की सीबीआई जांच करने, अजमेर जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने, जगन के भाई पप्पू गुर्जर को अजमेर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने और बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ परिवार को सुरक्षा देने की मांग पर सहमति बनी थी।

No comments