Breaking News

गांव में एक ही रात में 2 घरों में चोरी:लाखों के गहने और नकदी पार


धौलपुर जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के समय दोनों परिवार घर में सो रहे थे, उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले करण सिंह पुत्र धनीराम के घर में सेंध लगाई। यहां से लगभग 35 हजार रुपए नकद, एक चांदी की करधनी, एक जोड़ी चांदी के दस्ते, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, दो चांदी की लडिय़ां और एक बाजूबंद चोरी कर लिया गया। इसके बाद चोरों ने वासुदेव शर्मा पुत्र रामेश्वर के घर को अपना निशाना बनाया। 

No comments