Breaking News

नशा तस्कर के मकानों को बुलडोजर से तोड़ा



झालावाड़ में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। मानपुरा गुजरान स्थित वन भूमि पर कब्जा कर बनाए गए इन मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में एक तस्कर गिरिराज का लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा मकान भी शामिल था।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कालूलाल पुत्र चंदालाल तंवर और गिरिराज पुत्र रामचंद्र तंवर ने मानपुरा गुजरान में वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया था। ये दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त थे।

No comments