गांव में खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी:बिजली आपूर्ति बाधित, किसानों में रोष
अलवर के बहरोड़ के तलवाड़ गांव में चोरों ने एक खेत में लगे थ्री-फेज ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। ये घटना देर रात की बताई जा रही है। आज सोमवार सुबह किसान माडूराम कर्नल जब अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त पाया और उसका कॉपर सहित अन्य आंतरिक सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर जमा हो गए और घटना पर रोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया- ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के कारण खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित होने की आशंका है, खासकर खरीफ फसलों की बुवाई और सिंचाई के मौजूदा दौर में।

No comments