दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बांध ढहा, देहरादून में पुल बहा; 120 सड़कें बंद
उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बांध का हिस्सा ढह गया। देहरादून में पुल बह गया। प्रदेशभर में 120 सड़कें बंद हैं। आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में हो रही बारिश से सड़कों के बंद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यभर में 120 सड़कें बंद हैं। इस वजह से आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई और जनजीवन भी प्रभावित रहा। उधर, लखवाड़ बहुउद्देश्यीय बांध प्रोजेक्ट का निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गिर गया।

No comments