किसान चौक के पास कबाड़ स्टोर में लगी भीषण आग
श्रीगंगानगर शहर के सूरतगढ़ रोड स्थित किसान चौक के पास एक कबाड़ स्टोर में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद अग्निशमन सेवा केंद्र की कई दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए हैं। फायर ऑफिसर ओमेंद्र सिंह ने बताया कि आग सोमवार तड़के किसी समय लगी थी, जिसकी सूचना सुबह करीब 4.30 बजे मिली।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए रखी।

No comments