Breaking News

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत


राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में भांडियावास के पास जोधपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जोधपुर के अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.

No comments