सोने के भाव आज 1.42 लाख के नीचे, 5200 रुपये से अधिक सस्ती हुई चांदी
ईरान-अमेरिका युद्ध की आग में सोना-चांदी भी पिघल रहे हैं। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 13 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह गोल्ड 141977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह पिछले बंद की तुलना में 1578 रुपये सस्ता है। इसी तरह चांदी भी 217400 रुपये प्रति किलो पर खुली। इसमें 5280 रुपये की भारी गिरावट है। आज गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेज उछाल थी, जो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हुई।

No comments