Breaking News

दौसा में 6 मिनट तक एटीएम तोडऩे की कोशिश:रेकी करने के बाद रॉड लेकर घुसे बदमाश


दौसा में देर राज कार से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने पहले इलाके की रैकी की, फिर एटीएम बूथ का ताला तोड़कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद वे बूथ में घुसे और लोहे की रॉड से कैश बॉक्स उखाडऩे की कोशिश की। करीब छह मिनट तक प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढऩे पर वे फरार हो गए। हालांकि, बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। पुलिस बूथ व आसपास के कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों व उनकी कार की पहचान में जुटी है।

No comments