Breaking News

राजस्थान सरकार की नई व्यवस्था, राशन कार्ड में स्वत: दर्ज हो जाएगा नाम


राजस्थान में राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं को अधिक सरल बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने नई स्वचालित व्यवस्था लागू कर दी है। अब किसी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी होते ही उसका नाम संबंधित परिवार के राशन कार्ड में स्वत:दर्ज हो जाएगा। वहीं किसी व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने पर उसका नाम भी राशन कार्ड से बिना किसी आवेदन के स्वत: हटा दिया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत जैसे ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी होगा, उसकी जानकारी स्वत: खाद्य विभाग तक पहुंचेगी। इसके बाद माता-पिता के आधार, जनआधार और अन्य विवरणों का मिलान कर बच्चे का नाम संबंधित परिवार के राशन कार्ड में सदस्य के रूप में स्वत: दर्ज कर दिया जाएगा।

No comments