Breaking News

चाचा-भतीजे का जुगाड़: घर के नीचे बना दिया शराब टैंक


पंजाब के कपूरथला में चाचा-भतीजा नायाब तरीके से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। दोनों ने अपने घर में बैडरूम व बाथरूम के नीचे पेट्रोल की तर्ज पर अवैध शराब तस्करी के लिए 1000 लीटर वाला स्टोरेज टैंक लगा रखा था। बिक्री के लिए दोनों टुल्लू पंप की मदद से शराब की बोतलें भरते और बेच देते। दोनों ने पुलिस व आबकारी विभाग से बचने के लिए फर्श के नीचे स्टोरेज टैंक बनाया था और बाकायदा पाइपलाइन भी बिछा रखी थी। 
छापेमारी करने आई आबकारी व पुलिस विभाग की टीम भी यह देखकर हैरान रह गए। जिला कपूरथला के समीपवर्ती गांव नवां पिंड भ_े में संयुक्त टीम ने इस अवैध शराब फैक्टरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, भतीजा फरार है। 

No comments