Breaking News

नागौर में खरीफ बुवाई 98 प्रतिशत पूरी, 30 प्रतिशत खेत सूखे:मूंग-ग्वार की बुवाई पिछड़ी


राजस्थान में मानसून का तीसरा दौर सक्रिय होने के बाद किसानों को बारिश की उम्मीद बंधी है।नागौर में खरीफ बुवाई 98 प्रतिशत पूरी प्रदेश में निर्धारित खरीफ बुवाई लक्ष्य के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र में ही बुवाई हो पाई है। वहीं नागौर जिले में स्थिति प्रदेश के औसत से बेहतर है। जिले में 8.32 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 8.17 लाख हेक्टेयर यानी 98.24 प्रतिशत क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है। हालांकि जिले के करीब 30 प्रतिशत खेतों में अभी भी पर्याप्त नमी नहीं होने से फसलें सूखने की स्थिति में हैं।

No comments