Breaking News

रील के चक्कर में जोखिम में डाली बच्चे की जान


राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर स्थित प्रसिद्ध जवाई बांध से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा जवाई बांध की दीवार पर घुटनों के बल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चा अकेला दीवार पर चलता नजर आ रहा है और उसके परिजन पास खड़े होकर उसका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं और इसे बड़ी लापरवाही बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद लोग प्रशासन से भी ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं वापस न हो।

No comments