बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हुई सूअर, किसान को दौड़ाया
राजसमंद के एमड़ी ग्राम पंचायत के भटखेड़ा गांव में मक्की के खेत में बच्चों को जन्म देने वाली एक मादा सूअर के कारण किसान खेत में नहीं जा पा रहा है। सूअर के आक्रामक व्यवहार से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की है।
एमड़ी निवासी प्रहलाद कुमावत ने बताया कि गांव के नोकलाल पुत्र वरदीचंद कुमावत के खेत में मक्की की फसल बोई गई है। नोकलाल जब घास लेने खेत पहुंचे तो उन्होंने फसल को नुकसान पहुंचा हुआ देखा। जैसे ही वह खेत के अंदर आगे बढ़े, वहां मौजूद मादा सूअर उनकी ओर दौड़ी और हमला करने का प्रयास किया।

No comments