जयपुर-दुबई के लिए 20 जुलाई से नई फ्लाइट
जयपुर से दुबई ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। लगभग चार महीने से प्रभावित दुबई एयर कनेक्टिविटी अब फिर मजबूत होने जा रही है। 20 जुलाई से स्पाइसजेट जयपुर और दुबई के बीच अपनी नियमित सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। इसके साथ ही जयपुर से दुबई के लिए एक और डेली फ्लाइट का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और प्रवासी भारतीयों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
एयरलाइन की ओर से दुबई फ्लाइट का संचालन रोजाना किया जाएगा। इससे जयपुर से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और दोनों शहरों के बीच ट्रैवल पहले की मुकाबले में ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

No comments