अजमेर में पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी:विरोध में व्यापार संघ ने केसरगंज बाजार बंद रखा
अजमेर के केसरगंज बाजार में देर रात चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए एक साथ तीन दुकानों में चोरी कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी वारदात केसरगंज पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
घटना के विरोध में आज शुक्रवार को केसरगंज व्यापार संघ ने पूरा बाजार बंद रखा और पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने व्यापारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments