राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में फिर पहुंची एसआईटी
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। एसआईटी की टीम आज शुक्रवार को मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के लिए बैंक कर्मचारियों को भी तलब किया है।
बैंक कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ जारी है। टीम वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

No comments