रेलवे की अनूठी पहल से राजस्थान के व्यापारियों को भी मिलेगी राहत
रेलवे व्यापारियों के माल के परिवहन को अधिक सुरक्षित, तेज और उद्योगों की जरूरतों के अनुसार बनाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे अब व्यापारी और उद्योगों की जरूरत के अनुसार गुड्स ट्रेनों के वैगन (कोच) का डिजाइन तैयार करवाएगी। इससे राजस्थान के उद्योगों को भी वस्तु-विशिष्ट वैगन उपलब्ध होंगे, जिससे लोडिंग-अनलोडिंग आसान होगी, माल की सुरक्षा बढ़ेगी और रेल के जरिए माल ढुलाई को नई गति मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने वैगन डिजाइन नीति में व्यापक सुधार करने का निर्णय लिया है।

No comments