जैसलमेर को दस दिन और तरसाएगी भीषण गर्मी
सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर में मानसून का मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है, जिससे आम जनता और किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। जैसलमेर और पोकरण के सुदूर पश्चिमी इलाकों में मानसूनी हवाओं की गति बेहद धीमी हो गई है। फिलहाल तापमान 41 डिग्री के पार चल रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान मौसमी तंत्र के कारण आगामी दस दिनों तक जिले में किसी भी प्रकार की भारी या मध्यम मानसूनी बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

No comments