साइबर फ्रॉड का खेल बेनकाब: बीकानेर पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग
राजस्थान के बीकानेर में साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह साइबर अपराध से प्राप्त रकम को गोल्ड लोन खातों के माध्यम से वैध बैंकिंग लेनदेन का रूप देने का प्रयास कर रहा था। मामले में बज्जू क्षेत्र के मिठडिय़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील ज्याणी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक स्विफ्ट कार और तीन महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि सामान्य बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन मिलने पर उन्हें फ्रीज या लियन किया जा सकता है, लेकिन गोल्ड लोन कंपनियों के कुछ विशेष खातों में तत्काल ऐसी कार्रवाई संभव नहीं होती। गिरोह इसी तकनीकी व्यवस्था का फायदा उठाकर साइबर ठगी की रकम को जांच एजेंसियों की निगरानी से बचाने की कोशिश करता था।

No comments